नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व महासचिव का एसडी पब्लिक स्कूल मे किया गया जोरदार स्वागत


मेजा, प्रयागराज (शशिकान्त मिश्रा)। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मेजा मे जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष योगेश यादव व जिला महासचिव सन्दीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के मेजा विधानसभा के प्रथम आगमन पर रामनगर एसडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रबंधक नीरज सिंह यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव नीरज सिंह यादव ने किया।



कार्यक्रम का संचालन विजय राज यादव ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्याम कृष्ण सिंह पप्पू यादव, डॉ देवी सिंह पटेल, ननकऊ यादव, सुरेश शर्मा, योगेंद्र नारायण शर्मा, अधिवक्ता आत्माराम सिंह, विरेंद्र यादव, मुनव्वर अली, फूलचंद, दिवाकर यादव अधिवक्ता, इंद्रेश सिंह यादव, सुनील, अवनीश, विशंभर नाथ, श्री राम सिंह, रमाकांत पटेल, ईश्वर चंद्र पाल सहित कई समाजवादी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।